जावरा रोड़ अण्डर ब्रीज के बाहर पटेल चौराहा जगमगाया दूधिया रोशनी से

महापौर प्रहलाद पटेल ने हाई मास्ट का किया लोकार्पण

रतलाम 10 जुलाई। वार्ड क्रमांक 30 जावरा रोड अण्डर ब्रीज के बाहर पटेल चौराहा बस स्टैण्ड पर लगाये गये नवीन हाई मास्ट का लोकार्पण महापौर प्रहलाद पटेल ने रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, हेमन्त राहौरी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, पार्षद करण कैथवास, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती शबाना खान तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पुजा-अर्चना कर व हाई मास्ट का बटन दबाकर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि नागरिकों की मांग व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की दृष्टि से नगर के प्रमुख चौराहो पर हाई मास्ट लगाये जा रहे है हाई मास्ट की दूधिया रोशनी चौराहे जगमगायेंगे व नागरिकों को भी सुविधा होगी।
लोकार्पण अवसर पर पूर्व पार्षद रणजीतसिंह परिहार के अलावा दिनेश पटेल, शांतिलाल, रमेश गिरी, फिरदोस बाजी, नरेन्द्र तिवारी, मनीष यादव, नगर निगम से देवेन्द्र धाकड़ सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound