रतलाम की पहचान में जुड़ा चौथा ‘स’ : संगीत

रतलाम। अपनी “सेव, सोना और साड़ी” के लिए प्रसिद्ध रतलाम अब संगीत के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है।
इसी कड़ी में वीणा म्यूजिकल ग्रुप, रतलाम द्वारा गुलाब चक्कर पर आयोजित संगीतमय कार्यक्रम ने खूब सुर्खियां बटोरीं। शाम से शुरू हुआ यह कार्यक्रम रात 10 बजे तक चला। संचालन रतन चौहान ने किया। गीता बोरासी, माया, मीना महावर, यशवंत कैथवास, मनोहर मीणा, नित्येंद्र एम आचार्य, कृष्णकांत सहित अन्य ने शानदार प्रस्तुति दी।
ग्रुप के अन्य सदस्य पूनम मीणा, समाजसेवी गोविंद काकानी,अशोक बोरासी, हितेंद्र प्रताप सिंह, रामभुवन सिंह, कल्पना कछावा, रश्मि, हर्षिता, अशोक त्रिवेदी, गनराज भूषण भी मौजूद रहे। वीडियो कवरेज देव कंडारे ने किया। आभार नित्येंद्र एम आचार्य और स्वागत बी.एल. परमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound