इंदौर। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप स्वास्तिक द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश-प्रीतिजी कोठारी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के अनुरूप पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत देव गुराड़िया पहाड़ी पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 501 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
ग्रुप के संस्थापक प्रभातजी-प्रतिभाजी चोपड़ा के अनुसार यह आयोजन प्रकृति संरक्षण एवं भावी पीढ़ी को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने की भावना से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
इस अभियान का नेतृत्व पर्यावरणविद् डॉ. दिलीप वाघेला, डॉ. राजेन्द्र बापना एवं सौम्य प्रदीप जैन के मार्गदर्शन में किया गया। स्वास्तिक परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
फेडरेशन के पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में फेडरेशन के महासचिव एवं स्वास्तिक ग्रुप संरक्षक पंकजजी-प्रगतिजी बाफना ने उपस्थित होकर स्वास्तिक परिवार को फेडरेशन की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि इंदौर के ग्रुपों में सर्वप्रथम अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए स्वास्तिक परिवार ने प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो अन्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर स्वास्तिक के निवृत्त अध्यक्ष एवं फेडरेशन मानव सेवा चेयरमैन आशीषजी-नेहाजी पारख तथा संरक्षक सुभाषजी-सरोजजी श्रीश्रीमाल ने सभी पर्यावरणविद् अतिथियों का अभिनंदन किया तथा इस प्रकल्प में 100 पौधों का लाभ लेकर विशेष सहयोग प्रदान करने वाले पारसजी एवं प्रगतिजी हरकावत को साधुवाद एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर चेयमैन अमित आदिती लुणावत, उपाध्यक्ष प्रदीप-माधवी जैन भी उपस्थित रहे
वृक्षारोपण में सहयोग करने वाले सदस्यों में पारस-प्रगति जी हरकावत, अमित-अदिति जी लूणावत, रूपेंद्र चिनूजी जैन-लिनुजी जैन, प्रभात-प्रतिभा जी चोपड़ा, आशीष-नेहा जी पारख, विजय-मोनिका जी सोनी, पंकज-प्रगति जी बाफना, प्रदीप-माधवी जी जैन, युवराज-अनुमेह जी गंगेया, अंकित-निशाजी जी चोपड़ा, राकेश-मधु जी श्री श्रीमाल, अभिषेक-मेघा जी मोदी, अशोक-सरिता जी भंडारी, अमित-राखी जी मेहता, राकेश-विनीता जी जैन तथा सुभाष-सरोज जी श्री श्रीमाल का विशेष सहयोग रहा।
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप स्वास्तिक द्वारा आयोजित इस अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए समाज को “एक व्यक्ति – एक वृक्ष” का प्रेरक संदेश दिया। ग्रुप के अध्यक्ष अभिषेक एवं मेघा मोदी, सचिव रुपेश-नम्रता जैन तथा सारिका-विनय मेहता ने सभी सहयोगियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं सहभागी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहरायाइंदौर। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप स्वास्तिक द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश-प्रीतिजी कोठारी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के अनुरूप पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत देव गुराड़िया पहाड़ी पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 501 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
ग्रुप के संस्थापक प्रभातजी-प्रतिभाजी चोपड़ा के अनुसार यह आयोजन प्रकृति संरक्षण एवं भावी पीढ़ी को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने की भावना से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
इस अभियान का नेतृत्व पर्यावरणविद् डॉ. दिलीप वाघेला, डॉ. राजेन्द्र बापना एवं सौम्य प्रदीप जैन के मार्गदर्शन में किया गया। स्वास्तिक परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
फेडरेशन के पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में फेडरेशन के महासचिव एवं स्वास्तिक ग्रुप संरक्षक पंकजजी-प्रगतिजी बाफना ने उपस्थित होकर स्वास्तिक परिवार को फेडरेशन की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि इंदौर के ग्रुपों में सर्वप्रथम अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए स्वास्तिक परिवार ने प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो अन्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर स्वास्तिक के निवृत्त अध्यक्ष एवं फेडरेशन मानव सेवा चेयरमैन आशीषजी-नेहाजी पारख तथा संरक्षक सुभाषजी-सरोजजी श्रीश्रीमाल ने सभी पर्यावरणविद् अतिथियों का अभिनंदन किया तथा इस प्रकल्प में 100 पौधों का लाभ लेकर विशेष सहयोग प्रदान करने वाले पारसजी एवं प्रगतिजी हरकावत को साधुवाद एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर चेयमैन अमित आदिती लुणावत, उपाध्यक्ष प्रदीप-माधवी जैन भी उपस्थित रहे
वृक्षारोपण में सहयोग करने वाले सदस्यों में पारस-प्रगति जी हरकावत, अमित-अदिति जी लूणावत, रूपेंद्र चिनूजी जैन-लिनुजी जैन, प्रभात-प्रतिभा जी चोपड़ा, आशीष-नेहा जी पारख, विजय-मोनिका जी सोनी, पंकज-प्रगति जी बाफना, प्रदीप-माधवी जी जैन, युवराज-अनुमेह जी गंगेया, अंकित-निशाजी जी चोपड़ा, राकेश-मधु जी श्री श्रीमाल, अभिषेक-मेघा जी मोदी, अशोक-सरिता जी भंडारी, अमित-राखी जी मेहता, राकेश-विनीता जी जैन तथा सुभाष-सरोज जी श्री श्रीमाल का विशेष सहयोग रहा।
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप स्वास्तिक द्वारा आयोजित इस अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए समाज को “एक व्यक्ति – एक वृक्ष” का प्रेरक संदेश दिया। ग्रुप के अध्यक्ष अभिषेक एवं मेघा मोदी, सचिव रुपेश-नम्रता जैन तथा सारिका-विनय मेहता ने सभी सहयोगियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं सहभागी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।