मानव सेवा प्रकल्प के लिए गुरु कस्तूर मुनी मानव सेवा केंद्र संचालन समिति का गठन एवं पावन धाम पर 165 सामयिक एवं सामूहिक जाप

जावरा (निप्र) । गुरु कस्तुर पावन धाम तीर्थ मे प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाले सामूहिक सामायिक दिवस में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है आठवे रविवार को 165 से अधिक श्रावक श्राविकाओ ने भाग लेकर धर्म लाभ एवं अपनी आत्मा का कल्याण किया यह आयोजन जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज साहब के आशीर्वाद एवं उपाध्याय भगवंत डॉक्टर गौतम मुनि जी महाराज की पावन प्रेरणा से प्रति रविवार को किया जा रहा है जाप प्रभारी सुभाष टुकड़िया एवं राकेश कोचट्टा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने एक सामायिक के साथ महामंत्र नवकार, भक्तांबर स्त्रोत, जैन दिवाकर चालीसा, चौबीसी स्तुति और जैन दिवाकर, कस्तूर मुनि जी का सामूहिक जाप किया पावन धाम अध्यक्ष राकेश मेहता महामंत्री सुजानमल कोचट्टा और कोषाध्यक्ष पारस गादिया ने बताया कि पूज्य उपाध्याय गौतम मुनि जी महारा साहब की उत्कर्ष भावना है कि इस पावन धाम को सेवा तीर्थ के रूप में विकसित किया जावे इसी भावना से प्रथम चरण का निर्माण सेवा गतिविधियों के लिए किया गया है विगत दिनों ट्रस्ट की मीटिंग में इस मानव सेवा प्रकल्प को गुरु कस्तूर मुनि मानव सेवा केंद्र नाम से संचालित करने का निर्णय सर्वानुमति से लिया गया साथ ही मानव सेवा प्रकल्प के सफल संचालन हेतु एक संचालन समिति का गठन का निर्णय लिया गया सदस्यों के नाम अनिल चत्तर, राकेश ओस्तवाल, सुभाष टुकड़िया, शरद दुग्गड़, नवीन चपरोद, आयुष चौरडिया, पुखराज भंडारी, ऋषभ मेहता, पीयूष कोचट्टा एवं चिकित्सा सेवा हेतु मुख्य सलाहकार श्री डॉक्टर योगेंद्र कोठारी मंदसौर के मार्गदर्शन में सेवा तीर्थ को विकसित करने में पूर्ण सहयोग एवं समर्पण भाव से कार्य करेंगे जाप के बाद नवकारसी का लाभ स्वर्गीय मोहनबाई बाबूलाल जी ओस्तवाल की पुण्य स्मृति में सुरेशचंद्र गौरव ओस्तवाल परिवार ने लिया कार्यक्रम का संचालन सुभाष टुकड़िया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound