14 जुलाई को एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम

दो दिवसीय आयोजन में भव्य रथयात्रा और बहुमान समारोह भी होगा आयोजित

रतलाम 12 जुलाई। रतलाम नगर की पुण्य भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मंडल, रतलाम के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन 14 जुलाई, मंगलवार को सेठिया मैरिज गार्डन रत्नेश्वर रोड़ रतलाम पर आयोजित होगी । भजन संध्या स्थल पर तैयांरिया प्रारम्भ हो चुकी है। आयोजन श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक व भक्त शिरोमणि श्री शांतिलालजी लादाजी भंडारी की 14 वीं पुण्यतिथि निमित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को इस दौरान खेतलाजी के परम भक्तराज व वचनसिद्ध श्री राज राजेंद्रजी शांतिलालजी भंडारी (वाई, महाराष्ट्र) एवं श्री सच्चियाय माताजी के परम भक्त श्री अंकितजी अनोखीलालजी भटेवरा (रतलाम, मध्यप्रदेश) का पावन सानिध्य प्राप्त होगा।

दो दिवसीय होगा आयोजन
श्री सच्चिया माताजी के परम भक्त अंकीत भटेवरा ने बताया कि 14 वें वर्ष में आयोजित वाले धार्मिक उत्सव की शुरूआत सोमवार 13 जुलाई को प्रात: 9.30 बजे भट्टी पूजन के साथ होगी वहीं सोमवार सायं 7.30 बजे महिला एवं पुरूष मंडली की सामूहिक सांझी (गीत ) का आयोजन सेठिया मैरिज गार्डन में होगा । वहीं 14 जुलाई 2026 मंगलवार को प्रात: 9 बजे माणक चौक स्थित श्री हनुमानजी के बड़े मंदिर से भव्य रथयात्रा प्रारम्भ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल सेठिया मैरिज गार्डन, रतलाम पर पहुंचेगी । इसके बाद दोपहर 2 बजे से एक भव्य बहुमान समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं भजन संध्या का शाम 7.30 बजे से प्रारम्भ होगी । आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के रतलाम जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री विप्लव जैन, श्री सोनाणा खेतलाजी ट्रस्ट (सारंगवास) के अध्यक्ष श्री भगारामजी चौधरी, श्री खोड खेतलाजी सेवा संस्थान (खौड) के अध्यक्ष श्री कुनारामजी परमार, डीपी आभूषण लिमिटेड (रतलाम) के डायरेक्टर श्री अनिल कटारिया और सोनाणा खेतलाजी के परम भक्त श्री अरविंदजी कुंदनमलजी जैन (पादरली/मुंबई) अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

भजन संध्या में भजन गायक देंगे अपनी प्रस्तुति
14 जुलाई मंगलवार को आयोजित होने वाली एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या में श्री सच्चियाय माताजी धाम, ओसियाजी के मुख्य सेवक श्री दीपकजी शर्मा विशेष रूप से मातेश्वरी के अलौकिक स्वरूप को लेकर पधारेंगे। वहीं भक्तिमय शाम को संगीत के रंग से सराबोर करने के लिए राजस्थान के ख्याति प्राप्त कलाकारों का जमावड़ा लगेगा। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री आकृति मिश्रा (भीलवाड़ा), मरुधर स्वर सम्राट श्री डॉ. रमेश जी माली (आर.एम.टी. म्यूजिकल ग्रुप, पाली), विख्यात भजन गायिका श्रीमती सीता माली (जोधपुर), सुप्रसिद्ध गायक श्री महेश पंवार (घाणेराव) और श्री तेजपाल सिंह नरवर (अजमेर) अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों देंगे। हल्दीघाटी के झांकी कलाकार श्री नारायण सिंह अपनी आकर्षक झांकियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। मंच का संचालन पाली (राजस्थान) के प्रसिद्ध मंच संचालक श्री प्रमोद परिहार द्वारा किया जाएगा।

श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल के सदस्यों ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound