
रतलाम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राधा कृष्ण दीनदयाल नगर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया प्राचार्य गोपाल वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों व शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के 50 से अधिक पौधे लगाए तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी मधु परिहार, पंकज शर्मा, प्रकाश मालवीय, कविता यादव, प्रीतम तोमर सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।