अलकापुरी जैन महिला मंडल का 38 वां वार्षिक उत्सव जयंतसेनधाम तीर्थ पर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ

रतलाम। अलकापुरी जैन महिला मंडल का 38 वां वार्षिक उत्सव जयंतसेनधाम तीर्थ पर बहुत ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अलकापुरी महिला मंडल की ओर से जयंतसेनधाम तीर्थ पर प्रातः स्नात्र पूजन रखी गई जिसे कमलेश भंडारी और शशि छजलानी, सुनीता कोठारी, गरिमा चोपड़ा आदि द्वारा विधिपूर्वक सम्पन्न करवाया। उसके बाद महिला मंडल की साधारण सभा संपन्न हुई।प्रारंभ में प्रभु महावीर के चित्र पर माल्यार्पण शैतानमल बोहरा, ताराचंद नाहर, सुभाष नाहर, , प्रकाश मेहता एवं कांतिलाल कटारिया द्वारा किया गया इसके पश्चात नवकार मंत्र का गायन सौरभ मेहता एवं नभ मेहता द्वारा किया गया। स्वागत भाषण अलकापुरी महिला मंडल अध्यक्ष ममता बोहरा द्वारा दिया गया।सचिव विजया मेहता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वर्ष भर सर्वाधिक तपस्या करने वाली मीनाक्षी सियार, माला जैन, रमिला ललवानी एवं मंजू भंडारी का बहुमान भी किया गया। इस अवसर पर हिम्मत गेलड़ा ,जयंत बोहरा, हंसराज चोपड़ा, दिलीप गेलड़ा, जयंतीलाल जैन एवं अनिल गोखरू द्वारा अलकापुरी जैन महिला मंडल के 38 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए बताया कि महिला मंडल मात्र ₹ 20 मासिक सदस्यता शुल्क में सुचारू रूप से चल रहा है। इससे यह सिद्ध है कि महिलाएं बेहतर मैनेजमेंट कर सकती है और इसे सभी को सीखना चाहिए। जैन महिला मंडल द्वारा मंडल के सदस्यों के मेधावी बच्चों – अर्णव चोपड़ा, ध्याना चोपड़ा एवं शशांक जैन को भी पुरस्कृत किया गया। अलकापुरी जैन महिला मंडल द्वारा मंडल की सभी 53 सदस्यों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर शोभा चोपड़ा ने 38 वर्ष पहले मंडल को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए श्रीमती केसरबाई भंडारी, अरुणा नाहर, चंद्रकांता मेहता, शांता पितलिया आदि के प्रति आभार व्यक्त किया।
जैनालॉजी की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर छठां स्थान प्राप्त कर रतलाम का नाम गौरवान्वित करने पर सुश्री शशि छजलानी का बहुमान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित चेयर रेस में पुरुष वर्ष में विजेता प्रमोद जैन, सुभाष नाहर व प्रदीप बोलिया तथा महिला वर्ग में किरण भंडारी, रेखा छाजेड़ व मीनाक्षी सियार को भी पुरस्कृत किया गया। प्रातः 10:00 बजे के पूर्व समय पर प्रवेश करने वाले सदस्यों के बीच लकी ड्रा निकालकर 7 लोगों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भूपेन्द्र बांठिया एवं शोभा चोपड़ा का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव विजया मेहता एवं आभार कोषाध्यक्ष मंजुला भंडारी द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound