16 को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

रथयात्रा में इंदौर की श्री राधा कृष्ण और गोपियों की टोली करेगी नृत्य

रतलाम 13 जुलाई। थावरिया बाजार स्थित करीब 350 वर्ष पुराने भगवान जगन्नाथ मंदिर से श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा 16 जुलाई को दोपहर 2.30बजे निकलेगी । जिसकी तैयारियां जोरशोर से जारी है। इसी क्रम के रथ यात्रा के संस्थापक संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष मंगल लोढ़ा, सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि एमएसएमई मंत्री एवं नगर विधायक श्री चेतन्य काश्यप को रथयात्रा का आमंत्रण पत्र देकर कर आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह के साथ ही सभी सम्मानीयजनों को रथयात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया ।
मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव में 15 जुलाई को शाम 7.30 बजे महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया। 16 जुलाई को सुबह 9 बजे भगवान जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना, सहस्त्रधारा अभिषेक, श्रृंगार व आरती होगी। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। आपने बताया कि पिछले 29 वर्षो से जिले के एक मात्र 350 वर्ष पुराने जगन्नाथ मंदिर से पारंपरिक रूप से भव्य रथ यात्रा का आयोजन होता आ रहा है। यह मंदिर मालवीय एवं राजस्थानी शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। रथ यात्रा में घोड़े, बग्गी और ऊंट के साथ ही इस वर्ष इंदौर की श्रीकृष्ण- राधा तथा गोपियों की नाट्य टीम आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। जो कि राधाकृष्ण एवं 6 गोपियों के साथ नृत्य करती हुई चलेगी। इसके साथ ही निकलेगी वाली रथयात्रा में मातृशक्ति द्वारा तलवारबाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां चल रही है। विभिन्न चौराहों पर मातृशक्ति द्वारा शस्त्र कला का प्रदर्शन किया जाएगा।
रथ यात्रा थावरिया बाजार स्थित मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: थावरिया बाजार मंदिर पहुंचेगी । इसके बाद महाआरती होगी और उसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। रथ यात्रा महोत्सव समिति के मुन्नालाल शर्मा, मंगल लोढ़ा, गोपाल शर्मा, रामचन्द्र डोई, गजेन्द्र यादव, भरत जैन, दीपक चौरडिय़ा, प्रदीप गौड़, निलेश द्विवेदी, सन्नी सोनी, प्रदीप सोनी आदि नगर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound