राजवाड़ा से उदासीन आश्रम तक उमड़ा आस्था का सैलाब, प्राकृताचार्य सुनीलसागरजी का ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) 3। 8 मुनिराजों के संघ के साथ निकली भव्य शोभायात्रा; राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी हुआ शुभारंभ
मां अहिल्या की धर्म नगरी इंदौर रविवार को धर्ममय हो उठी। चतुर्थ पट्टाचार्य एवं प्राकृताचार्य आचार्य श्री 108 सुनीलसागरजी महाराज का संघस्थ 38 मुनिराजों एवं आर्यिका संघ के साथ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। रियासतकालीन राजवाड़ा परिसर में हजारों श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों और जयघोष के बीच आचार्य श्री की अगवानी की। इसके बाद राजवाड़ा से उदासीन आश्रम तक निकली भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि चातुर्मास कमेटी के मुख्य संयोजक इंद्रकुमार वीणा सेठी,केलाश लुहाड़िया, डॉ जैनेन्द्र जैन डॉ गिरिश पाटोदी प्रदीप बड़जात्या एवं महिला परिषद् की संभाग अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। राजवाड़ा पहुंचने पर आचार्य श्री ने मां अहिल्याबाई होलकर का स्मरण किया और श्रद्धालुओं को धर्म संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound