राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने आचार्य श्री समय सागर जी को भोपाल चातुर्मास हेतु श्रीफल अर्पित किया

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के केंद्रीय संघ नायक श्री राकेश जी गोहिल, केंद्रीय संघ कोषाधीश श्री वीरेंद्र जी अजमेरा, भोपाल संघ नायक श्री जयदीप जी शास्त्री एवं शाखा संवाहक डॉ. मनोज जी सहित संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विहारत परम पूज्य विद्या शिरोमणि नवाचार्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज संसघ के पावन दर्शन कर 2026, का आगामी चातुर्मास भोपाल में ही हो इस हेतु श्रीफल अर्पित कर विनम्र निवेदन किया तथा उनका मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
इस अवसर पर पूज्य नवाचार्य आचार्य भगवंत ने सभी सदस्यों को धर्म, संयम एवं जिनशासन की प्रभावना के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करने का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
प्रतिनिधिमंडल ने पूज्य आचार्य श्री से प्राकृत शोध संस्थान, वैशाली (बिहार) के भावी कार्यों, योजनाओं एवं शोध गतिविधियों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। पूज्य आचार्य श्री ने संस्थान के माध्यम से प्राकृत भाषा, जैन आगमों के अध्ययन, संरक्षण एवं शोध कार्यों के व्यापक संवर्धन हेतु प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए अपने शुभाशीष दिए।
राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने पूज्य आचार्य श्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके सान्निध्य एवं मार्गदर्शन को संघ के लिए प्रेरणास्रोत बताया तथा आगामी वर्षायोग भोपाल में सम्पन्न हो कि भावना भाई एवं चातुर्मास की मंगलमय सफलता के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound