विश्वशान्ति के लिए करवायी शान्तिधारा


जयपुर 14 जुलाई । परम पूज्य आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज की परम प्रभाविका शिष्या सम्यक्त वर्धिनी भक्तामर साधिका, जिनधर्म प्रभाविका आर्यिका रत्न श्री 105 अर्हंश्री माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म जयपुर में 14 जुलाई को प्रातः 6:30 बजे बड़े उत्साह व भक्ति के साथ हुआ.।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि पूज्य माताजी संघ सहित प्रातः 5:30 बजे मीरा मार्ग जैन मंदिर से गाजे बाजे के साथ विहार कर दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म पहुंची मार्ग में भक्तगणों ने पूज्य माता जी के पाद् प्रक्षालन व मंगल आरती की मंदिर जी पर पहुंचने पर महिला मंडल व महिला समूह की महिलाओं द्वारा मंगल कलश लेकर भव्य अगवानी की उसी के साथ दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह के नेतृत्व में पूज्य माताजी के पाद् प्रक्षालन व मंगल आरती कर मंदिर जी में प्रवेश हुआ।
अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि पूज्य माता जी के मुखारविंद से मंदिर की में विश्व शांति हेतु शांति धारा कराई, प्रथम अभिषेक व शांति धारा करने का सौभाग्य गौरव जैन खेडली वाले व विद्या प्रताप काला साथ में गुन्जन जैन द्वारा की गई।
सभी मांगलिक क्रियायें विधानाचार्य पं अजित शास्त्री द्वारा करायी गयीं। तत्पश्चात पूज्य माता जी के मंगल प्रवचन हुए पूज्य माता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक श्रावक व श्राविकाओं को प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में दिन भर के अपने अच्छे कार्यों को डायरी में अवश्य लिखें और प्रतिदिन सभी को क्षमा करें और सभी से क्षमा मांगे, अच्छे संस्कार एक दिन भविष्य में उपयोगी होंगे।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरूण शाह, मंत्री राजेश वोहरा, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, कोषाध्यक्ष राकेश छावड़ा, राकेश पटौदी, बसंत बाकलीवाल, आलोक शाह, कैलाश छाबडा, उदयभान जैन , आनन्द बाकलीवाल आदि पदाधिकारियों ने विभिन्न कॉलोनी से आए भक्तगणों व धर्म जाग्रति संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पदम बिलाला का मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अरुण शाह ने बताया कि पूज्य माताजी का दोपहर 3:30 बजे स्वाध्याय, शाम को 4.30 बजे शंका समाधान और 7:00 बजे से संस्कार यात्रा का आयोजन रखा गया है 15 जुलाई को प्रातः शांति धारा व मंगल प्रवचन मंदिर की जी में ही होंगे। सभा का संचालन अध्यक्ष अरुण शाह द्वारा किया गया।