
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । परम पूज्य, राष्ट्रसंत, निर्यापक मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज का पावन एवं भव्य मंगल प्रवेश सर सेठ हुकुमचंद जी की धर्म नगरी इंदौर में होने जा रहा है।
सांसद के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि राष्ट्र संत सुधा सागर जी महामुनि राज संसघ का वर्ष 2026 का ऐतिहासिक वर्षायोग चातुर्मास इंदौर नगर की पुण्यभूमि पर सुनिश्चित हुआ है। यह हम सभी नगर वासियों के लिए अत्यंत गौरव, सौभाग्य और धर्मलाभ का अद्वितीय अवसर है। सांसद के सर्व मान्य अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर पूज्य गुरुदेव संसघ की भव्य मंगल अगवानी , विहाररत गुरुवर संसघ की सुनियोजित तैयारियों हेतु एक महत्वपूर्ण धर्मसभाबेठक आहुत की गई है।
सांसद के महामंत्री हर्ष जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि नगर के समस्त जिनालयों के सांसद एवं प्रतिनिधि, अध्यक्ष, मंत्री, महासमिति, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन,रिजन सोशल ग्रुप पदाधिकारियों, विश्व जैन संगठन, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ, समस्त महिला परिषद्, महिला संगठन,पुलक जन चेतना मंच, समस्त युवा संगठन एवं समस्त मुनि भक्त मंडल एवं सकल दिगम्बर जैन समाज धर्मसभा बैठक 16 जुलाई 2026 गुरुवार रात्रि 8:00 बजे मोदी जी की नसिया, बड़ा गणपति, इंदौर पर आहुत की गई है। निवेदक इंदौर दिगम्बर जैन सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ), इंदौर नवीन गोधा – कार्यकारी अध्यक्ष मनीष सपना गोधा – सुमतिधाम सुधासागर भक्त मंडल, सम्पूर्ण भारत सकल जैन समाज ने आग्रह किया कि धर्मसभा
में आप आएं और अपनों को लाएं ।