करमदी और खेतलपुर गांवों को लिया गोद; बच्चों की भरी फीस और बांटी पाठ्य सामग्री





रतलाम। लायंस क्लब समर्पण का वर्ष 2026-27 के लिए शपथ विधि समारोह दिनांक 12 जुलाई 2026 को स्थानीय होटल अजंता पैलेस में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा लायनवाद के जनक मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। तथा राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदना लायन सुनीता साखी द्वारा की गई।
अतिथियों का आगमन एवं स्वागत
समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के जीएमटी कोऑर्डिनेटर एमजेएफ लायन संतोष चौहान थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन राम जाट एवं एमजेएफ लायन डॉ. राजेंद्र सोडाणी, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन योगेंद्र रुनवाल,रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन यासमीन शैरानी, झोन चेयरपर्सन अनिता झालीवाल, रीजन सचिव एहतेशाम अंसारी सभी अतिथि मंचासीन रहे।रतलाम क्लब ‘समर्पण’ के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि का परिचय एमजेएफ लायन वीणा छाजेड़ द्वारा दिया गया।
नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ
मुख्य अतिथि लायन संतोष चौहान ने लायनवाद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए क्लब के संचालक मंडल के समस्त सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह, सचिव लायन कुसुम चाहर, कोषाध्यक्ष: लायन नीलम राठौड़ आदि पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला ।
समारोह में प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन राम जाट ने ‘क्वालिटी मेंबर ग्रोथ’ (गुणवत्तापूर्ण सदस्य वृद्धि) पर जोर दिया और नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता की शपथ दिलाई। वहीं, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन योगेंद्र रनवाल ने नए क्लब खोलने के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।
सेवा कार्यों का संकल्प और गांवों को लिया गोद
नवनियुक्त अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह ने अपनी आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि क्लब इस वर्ष आठ वैश्विक प्राथमिकताओं और जिला (डिस्ट्रिक्ट) से मिले प्रोजेक्ट्स पर पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। इस उद्देश्य के तहत करमदी एवं खेतलपुर गांवों को गोद लिया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा क्लब के इस वर्ष के ‘प्लानर’ का विमोचन भी किया गया।
सेवा गतिविधियां
शपथ विधि के तुरंत बाद क्लब के सदस्यों द्वारा सेवा कार्य किए गए, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों को कॉपियां एवं एक बगीचे के लिए बेंचे दान स्वरूप दी गईं। इसके अतिरिक्त, रीजन चेयरपर्सन लायन यासमीन सेरानी, एमजेएफ लायन डॉ. सुलोचना शर्मा, एमजेएफ लायन वीणा छाजेड़, अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह, सचिव लायन कुसुम चाहर,लायन किरण ओझा तथा लायन तस्लीम सैयद के सहयोग से संम्पन्न हुई।
समारोह का सफल संचालन लायन प्रेमलता दवे ने किया तथा आभार प्रदर्शन लायन रीता दीक्षित द्वारा किया गया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन यासमीन शैरानी, लायन एहतेशाम अंसारी, झोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल, लायन गोपाल जी जोशी,लायन रवि बोथराजी, लायन डॉक्टर सुलोचना शर्मा, लायन वीणा छाजेड़ लायन कुलदीप द्विवेदी जी, लायन एमके जैन,लायन बीके महेश्वरी, लायन मनीष गांधी,लायन गिरीश गांधी, लायन संतोष जोशी,लायंस सुषमा दवे,लायन रामनारायण मौर्य, लायन जगदीश जी सोनी,लायन दिनेश शर्मा,लायन कल्पना राजपुरोहित, लायन आरती त्रिवेदी,पूर्व अध्यक्ष डॉ. लायन श्वेता विनचुरकर, डॉ. पी.के. पुरोहित, लायन सर्जन राजपुरोहित, एमजेएफ लायन रेनू व्यास, लायन कविता व्यास, लायन अर्चना अग्रवाल, लायन सविता तिवारी, लायन प्रीति सोलंकी, लायन मोबिना गोरी, लायन भारती उपाध्याय, लायन प्रेमलता जैन, लायन लीना अग्रवाल, लायन विनीता नागोरिया, लायन डॉ. अनीला कँवर लायन नीलम शर्मा, लायन प्रेमलता पिरोदिया, लायन सुनीता साखी, लायन उषा गोयल, लायन भावना सोमानी, लायन हाजरा शेख, लायन सुनीता वासनवाल , लायन नीता अग्रवाल सहित अन्य लायंस क्लबों के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।