श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण एवं चातुर्मास मंगल प्रवेश समारोह में देशभर से उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

नाथद्वारा 15 जुलाई । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नाथद्वारा के तत्वावधान में नवनिर्मित श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान एवं जसवंतलाल गिरधरलाल शाह (दूधावाला) जैन स्थानक के भव्य लोकार्पण तथा वर्षावास-2026 के मंगल प्रवेश समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जैन दिवाकरिय गुरु प्रताप शिष्य श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर पूज्य गुरुदेव डॉ. श्री गौतम मुनि जी म.सा. एवं मेवाड़ गौरव तपस्वी रत्न पूज्य श्री वैभव मुनि जी म.सा. आदि ठाणा-2 का मंगल सान्निध्य प्राप्त हुआ। गुरु भगवंतों के मंगल प्रवचन एवं आशीर्वचनों का लाभ लेने हेतु देशभर से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
कार्यक्रम में सिकंदराबाद, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, जालना, मालेगांव, इंदौर, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, बड़ी सादड़ी, डूंगला एवं उदयपुर सहित देश भर के विभिन्न नगरों से सैकड़ों की संख्या में गुरु भक्तों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे समारोह को राष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त हुआ।
समारोह में अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति (रजि.) के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्रमल सेठिया चित्तौड़गढ़, राष्ट्रीय महामंत्री राकेश मेहता जावरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष चोपड़ा नीमच, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सिद्धराज संघवी निम्बाहेड़ा, प्रमुख मार्गदर्शक महेंद्र बोथरा रतलाम, विनोद कीमती हैदराबाद, संरक्षक अशोक मारू मंदसौर, कनकमल दक डूंगला, सुजानमल कोचेटा जावरा, अभय चोपड़ा जावरा, मनोहरलाल नाहटा मंदसौर, मनसुखलाल पटवारी चित्तोडगढ़, राजेश सेठिया चितौडगढ़, राजमल दाणी उदयपुर, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रमेशचंद्र मेहता डूंगला, राष्ट्रीय युवा महामंत्री कमलेश दुग्गड़ निम्बाहेड़ा, राष्ट्रीय युवा कोषाध्यक्ष हेमंत चोपड़ा जावद, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष वीरेंद्र मारू निम्बाहेडा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता जारौली नीमच तथा राष्ट्रीय महिला कोषाध्यक्ष पुष्पा पामेचा नीमच सहित अनेक पदाधिकारी एवं गुरु भक्त सदस्यगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मेवाड़ गौरव तपस्वी रत्न पूज्य श्री वैभव मुनि जी महाराज की पावन जन्म स्थली पर उनके सांसारिक पिताश्री का अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की ओर से मेवाड़ी पगड़ी, शाल एवं उपरणा ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्रमल सेठिया एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
समारोह के दौरान गुरु भगवंतों के मंगल प्रवेश, धर्मसभा, प्रवचन एवं आशीर्वचनों से सम्पूर्ण वातावरण धर्ममय एवं भक्तिमय बना रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु भगवंतों के श्रीचरणों में वंदना कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा नवनिर्मित श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान को समाज के लिए धर्म, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक चेतना का सशक्त केंद्र बताते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
अंत में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नाथद्वारा द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, गुरु भक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। भव्य आयोजन, अनुशासित व्यवस्थाओं एवं देशभर से उमड़ी श्रद्धालुओं की सहभागिता ने समारोह को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound