
जावरा (अभय सुराणा) । पार्षद प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सोलंकी को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय का आभार व्यक्त करने के लिए सोलंकी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-धमाकों और वाहन रैली के रूप में विधायक निवास पहुंचे। वहां आतिशबाजी कर विधायक डॉ. पाण्डेय का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
साफा और शाल पहनाकर हुआ स्वागत
विधायक निवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा नवनियुक्त पिछड़ा मोर्चा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोलंकी का साफा, शाल और माला पहनाकर भव्य सम्मान किया गया। इसके साथ ही नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री द्वय अनिल धारीवाल एवं मनीष ऊंटवाल का भी साफा, माला व शाल पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। चंद्रप्रकाश सोलंकी ने सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया।
”पद लेना सरल, जनसेवा का कार्य कठिन” – डॉ. पाण्डेय
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा ”संगठन द्वारा जो जवाबदारी दी गई है, उसका पालन हमें पूरी ईमानदारी से करना है। पद लेना और सम्मान करवाना सरल है, परंतु जनसेवा का कार्य करना बहुत कठिन है। मुझे पूरा विश्वास है कि चंद्रप्रकाश सोलंकी इस जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। वर्तमान में पार्षद प्रतिनिधि के साथ संगठन में बेहतर कार्य किया है, जिसे वे आगे भी जारी रखेंगे।”
कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
मीडिया प्रभारी संदीप रांका ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष व्याप्त है। कार्यक्रम के दौरान वाहन रैली और आतिशबाजी ने माहौल को पूरी तरह से उत्साहमय बना दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भा ज पा नगर मिडिया प्रभारी संदीप रांका द्वारा दि गई है।