21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला

निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर

रतलाम 17 जुलाई । जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 21 जुलाई 2026 को शासकीय आई.टी.आई रतलाम, सैलाना रोड रतलाम में किया गया है, जिसमे 08 से 10 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जावेगी। इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जायेगा।
युवा संगम रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा मैनेजर, एच.आर, लेक्चरर, मशीन आपरेटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जावेगी।आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8 वी, 10 वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी.आई. तथा आयु 18 से 35 वर्ष तक होना चाहिए।
युवा संगम रोजगार मेले मे भाग लेने वाली कम्पनियों में इप्का लेबोरेट्रीज, अंकलेसरिया ऑटोमोबाइल, कॉरपोरेट देखो वेन्चर लि. रतलाम, जस्ट डायल इन्दौर, माही ग्रुप ऑफ एजुकेशन बांसवाड़ा, कृषि दर्पण एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, प्रतिभा स्वराज लिमिटेड उज्जैन, कवच ग्लोबल कनेक्ट प्रा. लि. अहमदाबाद, पेरेनियल प्राइवेट लि. पुणे आदि है।
इच्छुक आवेदक 21 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई. टी.आई. सैलाना रोड रतलाम में शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डी, आधार कार्ड की मूल व छायाप्रति एवं बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound