सिविल हॉस्पिटल जावरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

रतलाम 17 जुलाई । सिविल अस्पताल जावरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक से पूर्व विधायक डॉ. पांडेय ने एसडीएम श्रीमती रचना शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा के साथ सिविल अस्पताल तथा नवीन मातृत्व विंग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान डायलिसिस यूनिट, ब्लड स्टोरेज सेंटर, फिजियोथैरेपी, ऑपरेशन थियेटर, एनआरसी, एनबीएसयू, ओपीडी, जन्म-मृत्यु कार्यालय एवं पोस्टमार्टम कक्ष आदि सेक्शन का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओ का जायजा लिया।
बैठक में सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक पालड़िया ने पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न एजेंडों पर चर्चा करते हुए नवीन पोस्टमार्टम भवन का प्रस्ताव भोपाल भेजने, शव पेटियों की मरम्मत एवं शेड निर्माण, अस्पताल परिसर में बिजली के पोल एवं एलईडी लाइट लगाने, सिविल अस्पताल एवं नवीन मातृत्व विंग के नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना के लिए वरिष्ठ कार्यालय से पुनः पत्राचार करने तथा आवश्यकता अनुसार परिधीय क्षेत्रों के चिकित्सकों की ड्यूटी सिविल अस्पताल में लगाने पर सहमति प्रदान की गई।
बैठक में वाहन स्टैंड एवं कैंटीन के टेंडर स्थानीय स्तर पर जारी करने, विधायक डॉ पांडेय ने विधायक निधि से पार्किंग एरिया के शेड बनाने की स्वीकृति दी, अस्पताल की छतों की वाटरप्रूफिंग सीएसआर फंड से करने, पुराने महिला अस्पताल के बाहरी कक्षों को दुकानों में परिवर्तित करने, सांसद निधि से कार्डियक एम्बुलेंस उपलब्ध करने की स्वीकृति सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने दी, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, भूमि सीमांकन, एक्स-रे मशीन सुधार हेतु संभागीय स्तर पर पत्राचार, बीपीएचयू यूनिट पुरानी मैटरनिटी में आवश्यक कार्य करवाकर शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि यूसुफ कड़पा, समाजसेवी अशोक आंटिया, सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound