जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम उमंग के रंग – पर्यावरण सुरक्षा के संग, 151 पौधारोपण किए गए

रतलाम । एमपी रीजन द्वारा प्रदत्त वृक्षारोपण प्रोजेक्ट के अंतर्गत जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम परिवार भी इस पुनीत अभियान में सहभागी बना । वर्षा ऋतु के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु लगभग 100 पौधे लगाने का टारगेट था लेकिन सखियो की भावना देखते हुए 151 पौधारोपण ग्रुप की ओर से बीबड़ौद कॉर्नर पर व वहा स्थित फार्म हाउस पर किया गया। यह प्रोजेक्ट ग्रुप अध्यक्ष रेणू लूनिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आइए, एक पौधा लगाएँ – प्रकृति को मुस्कुराएँ। वाक्य को चरितार्थ करने के लिए ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष रमिला जी सकलेचा,कई वरिष्ठ सखियो सहित बहुत सी सखियों की स्नेहिल उपस्थिति । इस अभियान को सफल बनाने के लिए रही जिन्होंने वृक्षारोपण करके इस प्रोजेक्ट को सफल बनाया । इस सफल आयोजन के लिए ग्रुप सचिव निर्मला पटवा व अनिता कोठारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।