कार्यपालक दंडाधिकारियों के दायित्व निर्धारित

रतलाम । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री गोपाल चंद्र डाड ने कोरोना महामारी की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का पालन करवाने एवं आदेश का उल्लंघन करने वाले, बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करने तथा दुकानें खुली पाए जाने पर उसे सील कर संबंधित संचालक के विरुद्ध धारा 188 की कार्रवाई करने तथा शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालक दंडाधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए हैं।
लिस थाना माणक चौक सीमा क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार श्री रमेश मसारे,थाना प्रभारी श्री अय्यूब खान एवं सात सहायक कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।
पुलिस थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र रतलाम के लिए राजस्व निरीक्षक श्री रमेश चंद्र सिसोदिया, थाना प्रभारी श्री अशोक निनामा एवं सात सहयोगी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र सीमा क्षेत्र के लिए राजस्व निरीक्षक श्री दुर्बेन सिंह गोयल, थाना प्रभारी श्री नीरज सारवान एवं 7 कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है ।
स्टेशन रोड थाना सीमा क्षेत्र के लिए राजस्व निरीक्षक श्री मेहरबान सिंह मालवीय, थाना प्रभारी श्री किशोर पाटनवाला एवं सात सहयोगी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। उपरोक्त सभी टीम अनुविभागीय दंडाधिकारी रतलाम शहर श्री अभिषेक गहलोत के नेतृत्व में कार्य करेंगे । कार्यपालिक दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के उपयोग के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जिला शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केंद्र तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के वाहनों का अधिग्रहण भी किया गया।