7 दिवसीय गौ माता कथा से पूर्व निकली भव्य ऐतिहासिक कलश यात्रा, लगा दिव्य दरबार


रतलाम 20 जुलाई । स्थानीय अमर वाटिका, संत रविदास चौराहा पर आयोजित सात दिवसीय श्री गौ माता कथा एवं चमत्कारी दिव्य दरबार का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
कथा शुभारंभ से पूर्व बड़ा गोपाल जी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जहां मन्दिर समिति की ओर से महेश व्यास ने संत समाज का स्वागत किया गया ।पूज्य गुरुदेव स्वामी श्री गौशरणानंद सरस्वती जी महाराज, अखंड ज्ञान आश्रम के संत श्री देवस्वरूपानंद जी महाराज एवं पंडित महर्षि शिवशंकर दवे के सान्निध्य में निकली इस यात्रा में डी.जे., बैंड एवं ढोल की मधुर धुनें, गौ माता के दिव्य रथ के साथ-साथ आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं।
पूज्य संत श्री बग्गी में रथारूढ़ होकर मार्ग में नागरिकों को आशीर्वाद प्रदान करते रहे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा में सैकड़ों मातृशक्ति सिर पर कलश धारण कर प्रभु भक्ति में लीन होकर चल रही थीं।
कथा स्थल अमर वाटिका पहुंचने पर विधिवत पोथी पूजन एवं गौ माता की आरती धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई। इसके पश्चात पूज्य गौ क्रांतिकारी संत गौशरणानंद सरस्वती जी ने गौ कथा का रसपान कराते हुवे गौ कथा के महत्व को बताते हुवे इसको जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया । कथा के उपरांत दिव्य दरबार लगाया गया, जिसमें संत श्री ने पर्ची खोलकर अनेकों श्रद्धालुओं की समस्याओं का निराकरण किया।
प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर सर्व श्री अशोक देवड़ा, राधेश्याम बोदलिया, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अनिल झालानी, जनक नागल, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित, पार्षद आयुषी जलज सांखला, पूर्व पार्षद वंदना पुरोहित, प्रेमलता देवड़ा गोपाल सोलंकी, प्रकाश परमार राजेश कटारिया, कन्हैया पटेल, तुलसी पटेल, निखिल पटेल, नेहा पटेल हेमंत शर्मा, भारती यादव, नंदकिशोर सांखला, मदनलाल लाखा, हिम्मत मोयल, राहुल सरवन, ललित गोस्वामी, शकुंतला शर्मा, सरोज शिवाल, शकुंतला शिवाल, रामकुमार जोशी के साथ जांगिड़ ब्राह्मण समाज की प्रांतीय पदाधिकारी संगीता आसदेवा मीना भाखरौदा खुशी भाखरौदा माया शर्मा धीरज पांड्या तारा सांखला सीमा सांखला सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित थे। कलश यात्रा के उपरांत विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। संचालन अनिल पुरोहित ने किया।