कश्मीरी थीम पर सजी जैन सोशल ग्रुप जावरा संगिनी की रंगारंग पार्टी

जावरा (अभय सुराणा) । जैन सोशल ग्रुप जावरा संगिनी द्वारा होटल साईराज चौपाटी, बस स्टैंड के पास, जावरा में कश्मीरी थीम पर आधारित संगिनी पार्टी का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में सभी संगिनी बहनें आकर्षक कश्मीरी वेशभूषा में शामिल हुईं, जिससे पूरा परिसर कश्मीर की संस्कृति और पारंपरिक रंगों से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान तंबोला, कार्ड गेम सहित अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों के साथ-साथ आपसी मेल-मिलाप, हँसी-खुशी और मनोरंजन का माहौल पूरे समय बना रहा।
कार्यक्रम नवीन अध्यक्ष श्रीमती अलका अजय पटवा, सचिव श्रीमती मनीषा संदीप रांका एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती नम्रता आलोक बरैया और रूबी शेखर माण्डौत, श्रुति विशाल जैन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती हेमा दिलीप पगारिया ने किया। अंत में सचिव श्रीमती मनीषा रांका ने सभी संगिनी बहनों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की।
सौहार्द, अपनत्व एवं उल्लास से भरपूर इस आयोजन का समापन मधुर स्मृतियों के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्या कांठेड, राखी धारीवाल, पायल पोखरना, स्नेहा चोरडिया, रश्मि कावड़िया,शिल्पा दुग्गड, आशा कांकरिया, टीना धारीवाल, प्रीति भटेवरा, सारिका पोखरना, संगीता डोसी, ज्योति कांठेड, प्रवीणा चोरडिया, संगीता संचेती, रानी कांठेड, पदमा जैन, श्रुति जैन, जया दसेड़ा, चित्रा मेहता, रूबी मांडोत, प्रियंका जैन,नीलम मूनत, मनीषा पगारिया, प्रियंका डूंगरवाल, नीलम करनावट, वर्षा छाजेड, अंकिता करनावट, मोनिका बरैया,काजल कांठेड,पूजा कोठारी, विनीता कांठेड सहित उपस्थित सभी संगिनी बहनों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे यादगार एवं सफल आयोजन बताया। उक्त जानकारी सचिव मनीषा संदीप रांका ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound