


रतलाम 21 जुलाई । कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए।
सीईओ सुश्री जैन एवं अपर कलेक्टर श्री रावत ने निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से समाधान कराया। शेष आवेदनों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।
जनसुनवाई में मावता निवासी राहुल ने उनके वार्ड में सीसी रोड़ बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि पूर्व में भी आवेदन दिया था, परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिए सीईओ जनपद पंचायत पिपलौदा को निर्देशित किया।
चंदर सिंह निवासी लसुडियाखेड़ी ने कृषि भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी भूमि के सीमांकन हेतु आवेदन दिया था। परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए तहसीलदार ताल को निर्देशित किया गया।
भावना पति चंदर सिंह निवासी दीनदयाल नगर ने किडनी संक्रमण से पीड़ित पति के इलाज के लिए आर्थिक सहायता तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कार्यवाही के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया।