रतलाम 21जुलाई । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर एवं हिसार – वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण निम्नानुसार है:-
(1) ट्रेन संख्या 04736 लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) – श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल 14 अगस्त, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 04735 श्रीगंगानगर साप्ताहिक – लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) स्पेशल को 13 अगस्त, 2026 तक चलेगी।
(2) ट्रेन संख्या 04727 हिसार–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल 12 अगस्त, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 04728 वलसाड–हिसार साप्ताहिक स्पेशल को 13 अगस्त, 2026 तक चलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कोच एवं ट्रेन संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट, रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग करें।