शासकीय आईटीआई रतलाम में 285 सीटें रिक्त

  • 25 जुलाई तक करें पंजीयन और चॉइस फिलिंग
  • 26 जुलाई को जारी होगी कॉमन रैंक, 31 जुलाई से शुरू होंगे प्रवेश

रतलाम 21 जुलाई । जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि मध्यप्रदेश की समस्त शासकीय/निजी आईटीआई में सत्र 2026 के लिये प्रवेश की कार्यवाही 26 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतलाम को प्रवेश के लिए कुल 484 सीट आवंटित है, जिनमें से प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम एवं द्वितीय चरण में कुल 199 आवेदकों ने प्रवेश ले लिया है, वर्तमान में 285 सीट प्रवेश हेतु रिक्त हैं। इन सीटों पर इच्छुक अभ्यर्थी 19 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक पंजीयन व पंजीयन में त्रुटि सुधार तथा चॉइस फीलिंग व चॉइस फीलिंग में त्रुटि सुधार कर सकते है। 26 जुलाई 2026 को कॉमन रैंक आवेदन के लॉगिन पर प्रदर्शित की जावेगी। 26 व 27 जुलाई को कॉमन रैंक में यदि प्राप्तांक में त्रुटि हो तो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार ऑनलाइन कर सकेंगे, मेरिट सूची 31 जुलाई को जारी होगी एवं प्रवेश 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच किए जाएंगे। चतुर्थ चयन सूची 8 अगस्त 2026 को तथा प्रवेश 8 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 के बीच किए जाएंगे।
महिला अभ्यार्थियों के लिए 35 प्रतिशत सीट आरक्षित है। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी अभ्यर्थियों को शिक्षण शुल्क दो किस्तों में जमा किया जाएगा, केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रथम किस्त 2755 रूपये तथा द्वितीय किस्त 2000 रूपये कुल 4755 रूपये जमा करना होगा, पूर्व में यह शिक्षण शुल्क 6090 रूपये था। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound