रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 77 प्रकरणों में 4 करोड़ 18 लाख 87 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत

रतलाम 21 जुलाई । तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजनांतर्गत मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाली कुल 10 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 185 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम के प्रशिक्षण अधीक्षक श्री एच. के. बाथम द्वारा आफर लेटर प्रदान कर उपस्थित युवक युवतियों को आत्म निर्भर होने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया।
चयन करने वाली कंपनियों में से रतलाम स्थित प्रतिष्ठान कार्पाेरेट देखो वेन्चर लि. द्वारा-5, अंकलेसरिया ऑटोमोबाइल्स द्वारा-2, भारती एक्सा लाईफ द्वारा-5, तथा रतलाम से बाहर स्थित प्रतिष्ठान में से प्रतिभा स्वराज लि., उज्जैन द्वारा 30, जस्ट डॉयल इन्दौर द्वारा 34, कृषि दर्पण एग्रो प्रा. लि. उज्जैन द्वारा-36, माही ग्रूप ऑफ एजुकेशन, बांसवाडा द्वारा 11, कवच ग्लोबल कनेक्ट. लि. अहमदाबाद द्वारा 42, परेनियल प्रा. लि. द्वारा 20 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। कैंपस में सम्मिलित होने के लिए कुल 345 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन किया।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वरोजगार अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के कुल 77 प्रकरणों में 4 करोड़ 18 लाख 87 हजार रूपये की राशि के लोन सेंक्शन किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound