मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड रतलाम मनाएगा चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती

रतलाम। मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड आगामी 23 जुलाई को स्थानीय समता इंटरनेशनल विद्यालय के छात्रों संग,हमारे अपने आंचल के क्रांतिकारी चंद्रशेखर तिवारी “आजाद ” का 120 वी जन्म जयंती मनाएंगे । उक्त कार्यक्रम में समता इंटरनेशनल विद्यालय के छात्र अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे साथ ही छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत,व संविधान के प्रति सजग होकर संविधान के पालन की शपथ भी ली जाएगी. नगर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर हो रहे इस अनुठे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ महेश पालीवाल रहेंगे विशेष अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु राजोरिया और अध्यक्षता मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के उज्जैन संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे करेंगे । इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमें डॉक्टर गीता दुबे बृजेश मिश्रा चैतन्य शर्मा ओमप्रकाश त्रिवेदी प्रभाकांत उपाध्याय सत्येंद्र जोशी जिला सम्मिलित हैं परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी व नगर अध्यक्ष सुनील दुबे ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound