गुलाब चक्कर में 26 जुलाई को होगा सर्वभाषा काव्य समारोह

हिंदी, संस्कृत, मालवी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में होगा काव्य पाठ; साहित्यकारों और कवियों का रहेगा जमावड़ा

रतलाम। नगर की अग्रणी संस्था महक कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच, रतलाम के तत्वावधान में विशाल सर्वभाषा काव्य समारोह का आयोजन रविवार, 26 जुलाई 2026 को दोपहर 11:30 बजे से गुलाब चक्कर में किया जाएगा। समारोह का आयोजन शाम तक चलेगा।
कार्यक्रम में नगर के विभिन्न भाषाओं के साहित्यकार, कवि, गीतकार एवं कवयित्रियां अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। समारोह में हिंदी, संस्कृत, मालवी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, उर्दू, बंगाली, मलयालम, सिंधी, अंग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में काव्य पाठ किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागी कवि एवं साहित्यकार अपनी मौलिक रचनाओं के साथ उनका हिंदी अनुवाद भी साथ लेकर आएं, ताकि विभिन्न भाषाओं की रचनाओं को श्रोताओं तक सहज रूप से पहुंचाया जा सके। काव्य पाठ के दौरान रचना का हिंदी अनुवाद प्रस्तुत करना भी आवश्यक रहेगा।
महक कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष मोड़ी राम सोलंकी ‘एकांत’ ने नगर के सभी साहित्यकारों, कवियों, कला प्रेमियों एवं नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।अधिक जानकारी के लिए संपर्क: 6264445879 कार्यालय: 57, अमृत सागर कॉलोनी, रतलाम (मध्यप्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound