

रतलाम। शा.एकीकृत मा.वि.धराड़ मे “भारतीय स्टेट बैंक” द्वारा “वाटर कूलर” लगाए जाने तथा ग्राम पंचायत द्वारा पानी की टंकी रखी जाने एवं “झंडे का स्टैंड” बनाए जाने पर शाखा प्रबंधक श्री रविजी दीपेन साहब एवं सरपंच प्रतिनिधि श्री विक्रम सिंहजी राठौर का संस्था प्रधान, समस्त स्टाफ व बच्चों द्वारा पुष्पहार से स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित कर स्वल्पाहार का आनंद लिया।
शाखा प्रबंधक श्री रवि दीपेन ने कहा कि हर कक्षा में नियमित विद्यालय आने वाले तथा उच्चतम अंक प्राप्त बच्चों को भारतीय स्टेट बैंक शाखा धराड़ की और से पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया जायेगा। तथा सरपंच प्रतिनिधि श्री विक्रमसिंह राठौर ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम तो आपके सहयोग के लिए ही है। आगे भी सहयोग करते रहेंगे।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्री विक्रम सिंह राठौर, भारतीय स्टेट बैंक शाखा धराड़ प्रबंधक महोदय श्री रवि दीपेन, पंच श्री विजेंद्र सिंह राठौर, रोहित चाँवला, संस्था प्रधान श्रीमती कविता डामोर, श्रीमती प्रियंका चौरसिया, श्रीमती कविता आटेड़िया, सुश्री ऐश्वर्या सोलंकी, श्री हरिराम जाटवा, श्रीमती माया सिन्हा, श्रीमती सविता पंवार उपस्थित थे।