

रतलाम। डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान 2.0 के तहत दिनांक 22.7.2026 को नशामुक्ति रैली का प्रारंम्भ जिला न्यायालय एवं कालिका माता मंदीर से होकर महाविध्यालय तक आयेाजित की गई। जिसमें नव प्रवेशित विद्यार्थीयो ने नशा मुक्ति के नारे लिखी हुई तखतिया लेकर रैली मे सहभागिता की नशामुक्ति रैली का स्वागत कक्षा एलएल.बी प्रथम वर्ष के छात्र चेतन गुर्जर, सिद्ध राज बाबेल एवं मित्र मंडल द्वारा पुष्पवर्षा से किया गया। उक्त रैली का सफल संचालन व्याख्याता श्रीमती रंजू शर्मा एवं सहयोगी व्याख्याता श्रीमती अर्चना धाकड़ ने किया।