हरित सिंहस्थ 2028 जनजागरण महाअभियान की जिला बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी की घोषणा

रतलाम। सृष्टि सेवा संकल्प, जिला रतलाम इकाई की “हरित सिंहस्थ 2028 जनजागरण महाअभियान” की जिला स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी जनजागरण गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए अभियान को गाँव-गाँव, नगर-नगर एवं प्रत्येक वार्ड तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में “सिंहस्थ की माटी का पूजन”, “सिंहस्थ स्मृति उपवन निर्माण”, “स्टील की बोतल – कपड़े का थैला अपनाएँ”, “सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त सिंहस्थ” तथा “जहाँ मैं, वहाँ स्वच्छता” जैसे पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आस्था, सेवा एवं प्रकृति संरक्षण के इस महाअभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में “सिंहस्थ जनजागरण समिति” का गठन कर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत गुप्ता जी, प्रदेश मंत्री आशीष ठाकुर जी तथा हरित सिंहस्थ जनजागरण महाअभियान के उज्जैन संभाग प्रभारी दीपक साधु जी की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आशीष ठाकुर जी ने आगामी सत्र की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित पदाधिकारियों में रवि प्रजापति को जिला अध्यक्ष, ललिता कदम को जिला उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा को जिला मंत्री, रश्मि रावत को जिला शैक्षणिक संस्थान प्रभारी तथा पुष्प इंद्रा सिसोदिया को जिला प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound