मेहसाना सीमांधार स्वामी जैन मंदिर 1 मई 2021 । कानून और नियम मानवीय सुरक्षा के लिए होते हैं यदि वही मानवता को कुचलने का काम करें तो अभिशाप बन जाते हैं । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 को लेकर आधार कार्ड हो या ना हो उसका इलाज करना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर उम्र के आधार पर उसका उपयोग करना उसके बजाय समय की नाजुकता को देखते हुए प्राथमिकता देनी चाहिए ।
राष्ट्रसंत ने कहा कि वैक्सीन टीका को लेकर दर-दर की ठोकरें खाना अराजकता और अव्यवस्था का माहौल कोरोना वायरस को खुला निमंत्रण देने के समान है । जैन संत ने बताया कि इतने ही लोगों को सेंटर पर बुलाना चाहिए जितनी वैक्सीन मौजूद है उसमें भी पहले टीके वाले को प्राथमिकता देनी चाहिए ।