रतलाम । रतलाम जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाना जारी है सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में आज पांच केंद्रों पर कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए । सत्रों के दौरान 1405 लोगों ने टीकाकरण कराया। रतलाम शहर के लायंस हॉल, रिलायंस पेट्रोल पंप के पास स्थल पर 633 लोगों को कोविड-19 टीके लगाए गए। शहर के आईएमए हाल गौशाला रोड पर 397 लोगों को जावरा के रेडक्रॉस सोसाइटी परिसर पर 267 लोगों को तथा जनपद परिसर आलोट में 100 लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए। जबकि पुराना कलेक्ट्रेट में 8 लोगों का टीकाकरण किया गया। कल दिनांक 2 मई रविवार को कोविड का टीकाकरण नही किया जाएगा।