सकल जैन समाज ने भेंट किए 100 ऑक्सीजन पल्स मीटर

विदिशा | भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते विदिशा जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पल्स मीटर की आवश्यकता थी प्रशासन द्वारा जैन समाज जनों से अपील की जिससे मानवीयता का परिचय देते हुए सकल जैन समाज के माननीय श्री डॉ विजय सर्राफ जी ने 50 नग श्री सतीश बडकुर जी ने 50 नग जिनकी की टोटल कीमत लगभग एक लाख दस हजार रूपए है। जिसे सी एम एच ओ ऑफिस में डॉक्टर श्री दिनेश शर्मा जी को सौंपे।इस अवसर पर समाजसेवी श्री अतुल शाह जी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश जैन श्री पंकज जी जैन श्री प्रसंग जैन आदि उपस्थित रहे।सकल जैन समाज के संरक्षक श्री हृदय मोहन जैन जिलाध्यक्ष श्री मुन्ना लाल जी जैन महामंत्री श्री राकेश गोहिल जी ने दान दाताओं का आभार प्रकट करते हुए अपील की कि इस संकट के समय में अन्य समाज जन भी आगे आकर आवश्यक वस्तु जैसे पी. पी. ई. किट दस्ताने गरीबों को राशन आदि में सहयोग करें।