राजगढ़ (धार) । राजगढ़ समीपस्थ श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर 300बेड के गुरुकृपा कोविड सेंटर पर उद्योग व प्रभारी मंत्री श्री राजवर्धनसिंहजी दत्तीगांव ने एम्बुलेंस का पूजन कर चाबी बीएमओ शिला मुजाल्दा को सुपुर्द की।हरि झंडी दिखाकर एम्बुलेंस का शुभारंभ किया गया। उक्त एम्बुलेंस सर्व सुविधायुक्त होकर इसमे आईसीयू है।अब आपातकालीन आवश्यकता होने पर मरीज को एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध होने से आईसीयू सुविधा एम्बुलेंस के अंदर ही मिल जाएगी।अन्यत्र कही ले जाने के लिए उक्त एम्बुलेंस से पूर्ण सुविधा मिल सकेगी।यह एम्बुलेंस सरदारपुर शासकीय हॉस्पिटल के लिए मंत्री श्री दत्तीगाँवजी के विशेष प्रयासो से मिली है।इस अवसर पर प्रशासन वरिष्ठ अधिकारीगण सहित समाजसेवी जन उपस्थित रहे।
मंत्री श्री दत्तीगावजी ने आचार्य श्री ऋषभ विजयजी म.सा.से भेंटकर कोविड सेंटर व स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की।
साथ ही अधिकारियो को निर्देश देकर आवश्यक संसाधन व मरीजो को अधिक से अधिक सुविधा व अच्छे से इलाज मिल सके ऐसी व्यस्था करने को कहा।