रतलाम में आक्सीजन प्लांट शीघ्र लगाया जाएं- अशोक जैन चोटाला

रतलाम। जिले में मेडीकल कालेज सहित सभी कोविड हास्पीटलों में आक्सीजन की कमी से कोविड मरीज परेशान हो रहे है । केंद्र सरकार के सहयोग सेे प्रदेश के आठ जिलों में आक्सीजन प्लांट लग रहे है,जिसमें रतलाम का भी नाम है । आश्चर्य है कि प्रदेश केे सात जिलों में आक्सीजन प्लांट की स्थापना हो चुकी है, लेकिन यहां अभी तक प्लांट क्यों स्थापित नहीं हुआ ?
भाजपा नेता तथा जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन चोटाला ने इस संबंध में प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को ईमेल भेजकर रतलाम में स्वीकृत आक्सीजन प्लांट की अविलंब स्थापना किए जाने का अनुरोध किया है ।
चोटाला ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम में केंद्र के सहयोग से लगने वाले आक्सीजन प्लांट की क्षमता अनुसार अधिकतम 50 मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। चोटाला ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि इस प्लांट को जिला चिकित्सालय में न लगाते हुए मेडीकल कालेज में लगाया जाए, क्योंकि इस प्लांट से आक्सीजन सिलेंडर में न भराते हुए सीधे पाइप लाईनों से मरीजों के पलंग तक आक्सीजन पहुंचेगी। इस प्लांट को यदि मेडीकल कालेज में लगाया जाता है तो कोरोना मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा एवं आक्सीजन की कमी की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी।