रतलाम। जांगिड़ ब्राह्मण समाज एवं नवयुवक मंडल नाहरपुरा रतलाम द्वारा अक्षय तृतीया 14 मई 2021 को भव्य और विराट 14 वां सामूहिक विवाह और विवाह योग्य युवक – युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन मानस भवन त्रिवेणी तथा नेमिनाथ नगर मे करीब दो करोड की लागत से भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण का भूमि पुजन का आयोजन रखा गया है।
सामूहिक विवाह हेतु 12 जोडो के आवेदन भी प्राप्त हो चुके है, जिसमें रतलाम, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, प्रतापगढ़, चित्तौड़ एवं अहमदाबाद तक के जोडें शामिल होने वाले थे, और समस्त तैयारियां करीब करीब पूर्ण हो गई थी, परंतु कोरोना महामारी के चलते एवं शासन प्रशासन के लाकडाऊन के आदेश के चलते आयोजन समिति द्धारा उक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन निरस्त किया जाता है, तथा इसी के साथ नेमिनाथ नगर मे भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण के भूमि पूजन के आयोजन को भी अभी निरस्त कर दिया है।
इसके साथ ही विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन के तरीक़े मे बदलाव कर परिचय सम्मेलन को जूम एप की मदद से किया जाएगा। जूम एप पर सम्मेलन का एप बनाया जाकर उस की लिंक वाटस्एप और अन्य माध्यम से 11 मई को जारी की जाएगी तथा 14 मई नियत समय प्रात: 11 बजे से 02 एवं दोपहर 03 से 05 तक आन लाईन परिचय सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियों के साथ उनके परिजन व रिश्तेदार भाग ले सकेगें
उक्त जानकारी समाज अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बतलाया कि कोरोना महामारी का खात्मा हो जाता है तो निरस्त किये गये 14 वें सामूहिक विवाह को आने वाली बसंत पंचमी पर किया जाएगा।
समाज अध्यक्ष जनक नागल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि वंडेला समिति के श्री मोतीलाल वंडेला, मनोहर भाणनेचा, मोहन वायवर, राजेश चवलारेड, जितेंद्र बामनिया, राजेश नागल, महेश बोदलीया, विरेन्द्र वंडेला, राहुल शर्मा, सुरेश लतारा, प्रवीण नागल, आदि द्धारा सामूहिक विवाह के जोडो और उनके परिवार से इस असुविधा हेतू खेद व्यक्त कर आने वाले समय मे इससे भी भव्य और विराट आयोजन करने का विश्वास दिलाया है।