
रतलाम । उमंग के रंग – सेवा के संग सेवा के संकल्प के अंतर्गत जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम परिवार ने 30 दिन में तीसरा सेवा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।
अब तक सम्पन्न सेवा कार्य:
(1) प्रथम प्रोजेक्ट – बरसात के मौसम में जरूरतमंदों को छतरी एवं रेनकोट का वितरण।
(2) द्वितीय प्रोजेक्ट – वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
(3. तृतीय प्रोजेक्ट – विचक्षण विद्यापीठ, कोटावाला बाग, रतलाम में अध्ययनरत 127 से अधिक विद्यार्थियों को ग्रुप सखी श्रीमती संगीता ललित जी कांठेड़ के सौजन्य से लॉन्ग कॉपी, ड्राइंग कॉपी एवं अन्य आवश्यक पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
साथ ही स्कूल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया । स्कूल में शिक्षा देने वाले टीचर व स्टाफ का सम्मान डायरी व पेन का उपहार देकर के किया गया।
इस अवसर पर झोन कोऑर्डिनेटर श्री निर्मल जी मेहता, ग्रुप की संस्थापक श्रीमती रमिला जी सकलेचा, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संगीता जी कांठेड़, अध्यक्ष श्रीमती रेनू लूनिया, बिंदु कटारिया, मंजूषा ओरा, विजया लूनिया, सरोज चत्तर, श्रद्धा लुणावत, ममता भंडारी,अरुणा नाहर,प्रीति चोरड़िया,संगीता पोरवाल,सुनीला पोरवाल, शोभा चाणोदिया, सरोज कासवा सहित अनेक संगिनी सखियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों द्वारा सभी अतिथियों एवं संगिनी सखियों का आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखकर सेवा का यह संकल्प और भी सार्थक बन गया। जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम समाज सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर अपने सेवा कार्यों के माध्यम से सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।