
रतलाम । टीकाकरण के कारण रक्तदान की कमी ना हो इसलिए 8 मार्च को रक्तदान किया । 7 दिन पश्चात 15 मार्च को पहला टीका करण करवा लिया उक्त जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण प्रभारी एवं समाजसेवी गोविंद काकानी ने बताया कि 3 महीने बाद पुन: रक्तदान कर सके इस बात का ध्यान रखते हुए परिवार के साथ टीकाकरण का द्वितीय चरण भी हो गया । इस प्रकार अब रक्तदान के नियम अनुसार तीन महा बाद जून महीने में रक्तदान कर सकूंगा । समाजसेवी काकानी ने थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के लिए रक्त ही जीवन है और उनकी रक्त की कमी को पूरा करने का दायित्व हम सभी समाज जन का है । थैलेसीमिया बच्चों के लिए समर्पित काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं रक्तदान के क्षेत्र में सतत कार्य करने वाली मानव सेवा समिति का अनुरोध टीकाकरण के पूर्व रक्तदान का कार्य युवा तरुणाई जरूर करें । आप सभी का सहयोग रक्तदान के पुनीत कार्य में मिले । टीकाकरण के अवसर पर काकानी परिवार के वरिष्ठ माधव काकानी, श्रीमती संतोष काकानी, श्रीमती सुनीता गोविंद काकानी, गौरव काकानी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष पोरवाल, गोपाल शर्मा सहित अनेक मित्रगण उपस्थित थे ।