श्री जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल, रतलाम का सभी युवा जागरूक नागरिकों से निवेदन
रतलाम । दिनांक 1 मई से 18 वर्ष के उपर के सभी नागरिकों के लिए कोरोना का वैक्सीनशन शुरू हो रहा है । ध्यान देने योग्य बात है कि भारत में अधिकतर रक्तदाता 18 से 45 वर्ष की आयुवर्ग की श्रेणी में आते है । व सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाईन में वैक्सीन के प्रथम डोज लगाने के साथ ही रक्तदान करने पर प्रतिबंध रहेगा व यह प्रतिबंध द्वितीय डोज लगने के 28 दिन बाद तक जारी रहेगा।
दिनांक 1 मई से जब हम युवा देशवासी पूरे उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाना शुरू करें तो संभव है कि आने वाले 2 से 3 महीने तक नियमित रक्तदाताओं के रक्त दे पाने में असमर्थता के कारण देश में रक्त की कमी हो सकती है ।
अतः श्री जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल, नीमचौक रतलाम आप सभी युवा जागरूक नागरिकों से निवेदन करता है कि वैक्सीन लगवाने के पहले एक बार स्वेच्छिक रक्तदान अवश्य करें ।