रतलाम । रतलाम जिले में 3 मई सोमवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा । 3 मई को आयोजित होने वाले सत्र रतलाम शहर के लायंस हॉल रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पावर हाउस रोड रतलाम, अंबेडकर भवन नगर परिषद परिसर आलोट , और रेडक्रॉस सोसायटी परिसर मीटिंग हॉल जावरा पर आयोजित किए जाऐंगे । इन सत्रों में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग अपनी जन्म दिनांक दर्शाने वाली आई डी के आधार पर आन स्पाट बुकिंग कराकर कोविड का टीकाकरण करा सकेंगें । इसके अतिरिक्त न्यू कलेक्ट्रेट परिसर पर फ्रंटलाईन वर्कर्स को को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा । उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्राप्त दिशा निर्देशानुसार 18 से 45 वर्ष आयु समूह के लोगों का टीकाकरण आगामी निर्देश प्राप्त होने के उपरांत ही किया जाएगा ।