झाबुआ | जिला चिकित्सालय झाबुआ में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा , पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता को जैन सोशल ग्रुप झाबुआ द्वारा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को भाप देने के लिए मशीन (स्टीम इनहेलर) 115 नग प्रदान किए गए I जिला प्रशासन द्वारा यह मशीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन को कोरोना संक्रमित मरीज को इलाज हेतु प्रदान करने के लिए दी गई I कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा जैन सोशल ग्रुप का आभार व्यक्त किया गया I कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजो की मदद, सहायता के लिए निरंतर समाज सेवी संस्थाओं द्वारा तन मन धन से सहयोग किया जा रहा है l जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं l इस आयोजन में जिले की प्रतिष्ठित संस्था जैन सोशल ग्रुप झाबुआ की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भरत बाबेल, सचिव श्री अमित जैन, श्री संजय काठी, उपाध्यक्ष श्री मनोज कटकानी , श्री प्रदीप जैन , श्री भरत बाबेल श्री राजेंद्र संघवी , श्रीमती आभा संघवी , श्री बबलू सकलेचा एवं श्री मनोज बाबेल उपस्थित थे |
इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर श्री जे पी एस ठाकुर , सिविल सर्जन डॉ श्री बघेल एवं प्रभारी जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री सुधीर कुशवाह भी उपस्थित थे|