कोरोना काल में किसी भी मांगलिक एवं शोक के कार्यक्रमों में समाज के पदाधिकारी शामिल नही होंगे

श्री राजपूत नवयुवक मण्डल, न्यास एवं महिला मण्डल ने लिया कठोर निर्णय

रतलाम । जब तक कोविड-19 पुरी तरह खत्म नही हो जाता तब तक समाजजनों के घरों में होने वाले किसी भी मांगलिक एवं शोक के कार्यक्रमों में समाज के पदाधिकारी शामिल नही होंगे। यह कठोर निर्णय जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए और इसकी रोकथाम के उद्देश्य से श्री राजपूत नवयुवक मण्डल, न्यास एवं महिला मण्डल के पदाधिकारीयों द्वारा लिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए न्यास अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गोयल, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह देवड़ा व महिला मण्डल अध्यक्ष राजेश्वरी राठौड़ ने बताया कि कई दिनों से चल रहे लॉकडाउन के बाद भी संक्रमितों की संख्या घटने के बजाये बढ़ती जा रही है। अब बुर्जुगों के साथ-साथ युवा भी संक्रमण से ग्रस्त हो रहे है। ऐसे में दो गज की दूरी, मास्क पहनना और वैक्सीन का टीका लगवाना बहुत जरूरी हो गया है। बच्चों को टीका नही लगाया जा सकता है। परंतु युवाओं के टीका लगवाने से बच्चों को भी सुरक्षा मिलती है। वैक्सीन का टीका लगवाने से पहले रक्तदान अवश्य करें।कोरोना प्रोटोकाल का अच्छी तरह पालन हो इसके लिए सक्षम परिवारों को चाहिए कि वह आर्थिक रूप से कमजोर समाजजनों की भरपूर मदद करें और अधिक आवश्यक हो तो संस्था के पदाधिकारीयों को भी सूचीत करें। वैक्सीन काटीका लगवाने के बाद भी बार-बार हाथ धोने, बहुत जरूरी हो तो ही घर से निकलने और हेंड सेनेटाईज का उपयोग करना जरूरी है। अब किसी को कोरोना ना हो इसके लिए प्रतिदिन अपने-अपने घरों में रहते हुए श्री जागनाथ महादेव से प्रार्थना करें।