28 वॉ कारगिल विजय पराक्रम दिवस महोत्सव मनाया गया

कारगिल आपरेशन में शहीद हुए शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की गई

रतलाम 26 जुलाई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला ईकाई रतलाम व्दारा 28 वॉ कारगिल विजय पराक्रम दिवस महोत्सव प्रति वर्षानुसार बस वर्ष भी बड़े हर्षोल्हास से विनोबा नगर स्थित कारगिल पार्क में मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ शहीदों की याद में मुख्य अतिथी महापौर श्री प्रहलाद पटेल व्दारा भारत माता को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।
विशिष्ठ अतिथी के रुप में भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हरमीत सिंह, 21 एम.पी. एन.सी.सी. बटालियन के कमाण्डिग आफिसर कर्नल राघवेन्द्र सिंह, वार्ड पार्षद विनोबा नगर श्रीमती धीरज कुँवर राठौर उपस्थित रहे।
अतिथीयों का स्वागत अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला ईकाई रतलाम के वरिष्ठ सैनिक प्रान्तीय सचिव नायब सुबेदार सुरेन्द्र सिंह वाघेला, अध्यक्ष हवल्दार विक्रम वाघेला, नायब सुबेदार ईश्वर सिंह राठोर, सुबेदार मेजर तुलसीराम वर्मा सुबेदार मेजर श्री महेन्द्र सिंह गोहिल ने किया। महिला अतिथीयों का स्वागत सैन्य मातृशक्ती की सदस्या श्रीमती निशा वाघेला, श्रीमती मिथिलेश राठौर एवं श्रीमती पुष्पेन्द्र सिसौदिया व्दारा किया गया।
तत्पश्चात सभी ने मिलकर पूर्व सैनिक संगठन गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद अतिथीयों, पूर्व सैनिकों, सैन्य मातृशक्ती की सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों व्दारा कारगिल आपरेशन में शहीद हुए शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की गई।
कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ सैनिक मास्टर वारन्ट आफिसर श्री देवेन्द्र राज परमार ने की। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक नायब. सुबेदार वी. के. त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस पर मिलिट्टी बेन्ड, शौर्य गाथा का आडियो का क्ल्पि भी सुनाया गया। कारगिल आपरेशन विजय में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान पुष्पहार पहना कर मुख्य अतिथी महापौर श्री प्रहलाद पटेल व्दारा किया गया।
मुख्य अतिथी महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने संम्बोधन में कारगिल युध्द में भाग लेने वाले सैनिकों के अदम्य साहस की प्रशंसा की, विशिष्ट अतिथी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हरमीत सिंह एवं वरिष्ठ सैनिक प्रान्तीय सचिव नायब सुबेदार सुरेन्द्र सिंह वाघेला, व्दारा भी कारगिल युध्द पर अपने अनुभव साझा किये। नायब सुबेदार ईश्वर सिंह राठोर, नायब सुबेदार सुरेन्द्र सिंह वाघेला, ना. सुबेदार ओ.पी, लोधा ने कारगिल वार के अपने अदम्य साहस के अनुभव भी साझा किये।
कार्यक्रम में 21 एम.पी. एन.सी.सी. बटालियन के कमाण्डिग आफिसर कर्नल राघवेन्द्र सिंह, नेतृत्व में एन.सी.सी. के केडेट्स ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में रतलाम जिले के पूर्व सैनिक अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। जिनमे सुबेदार मेजर श्री महेन्द्र सिंह गोहिल, सुबेदार मेजर तुलसीराम वर्मा, संरक्षक सुबेदार सुरेन्द्र सिंह वाघेला ने किया। कार्यक्रम में हवल्दार मांगू सिंह राठोर. हवल्दार अजीत सिंह भदौरिया. हवल्दार विजेन्द्र सिंह पंवार. नायक एस पी उपाध्याय. मास्टर वारन्ट आफिसर डी आर परमार. सार्जेन्ट एम एस शेखावत. नायक एम एफ खान, पूर्व ए सी स्व. बी एल पंवार के परिवार के सदस्य कु. अमृता, चि. अभिजीत सैन्य मातृ शक्ति के सदस्य, स्थानीय परिवार एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। आभार नायब सुबेदार ईश्वर सिंह राठोर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के बाद स्वल्पाहार के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound