



रतलाम 26 जुलाई । केबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में आयुष्मान वय वंदना योजना अंतर्गत कार्ड वितरण शिविर का आयोजन रतलाम शहर के कम्युनिटी हॉल में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और अधौसंरचना विकास के क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव किए हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्री श्री चैतन्य काश्यप विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा के लिए सांदीपनी स्कूल, संजीवनी क्लीनिक की स्थापना, आयुष्मान भारत योजना इसके उदाहरण है।
विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य घर आम नागरिक की सुविधा की चिंता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की है, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक के निशुल्क उपचार की सुविधा सराहनीय है।
महामंत्री श्री जयवंत कोठारी ने कहा कि श्री चैतन्य काश्यप के माध्यम से शिविर का आयोजन वृद्ध जनों के लिए सेवा कार्य है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज रतलाम में कॉर्निया ट्रांसप्लांट, घुटनों के प्रत्यारोपण आदि की सुविधाओं को सराहनीय बताते हुए कोविड के समय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत 5 लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है, योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक पात्र हैं इसलिए उन्हें अपने नजदीकी केंद्र पर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहिए।
स्वागत भाषण देते हुए श्री मयूर पुरोहित ने कहा कि सेवा कार्य के माध्यम से नागरिकों को लाभ मिलने से आत्म संतुष्टि मिलती है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए 130 वृद्ध जन को आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान किए गए। रतलाम शहर के कॉमन सर्विस सेंटर संचालक श्री अमित शाह, श्री तरुण शर्मा, श्री अंशुमन सोनी, श्री विकास पुरोहित का जनप्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया और वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।