रतलाम । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच की जाती है। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद में चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक शर्मा द्वारा 85 गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था संबंधी चिकित्सीय जांच की गई।
शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं का टिटनेस टीकाकरण, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। साथ ही उन्हें आयरन-फोलिक एसिड एवं कैल्शियम की गोलियों का वितरण कर सुरक्षित मातृत्व एवं आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।