धर्म नगरी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हुआ इंदौर

तीर्थ चक्रवृती परम पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज संसघ का ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश हुआ

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । सर सेठ हुकुमचंद जी की धर्म नगरी इंदौर में तीर्थ चक्रवृती परम पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज संसघ का ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश हुआ । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि भव्य मंगल प्रवेश शोभा यात्रा में हाथी-घोड़े, बग्गी-बैंडबाजे के साथ इंदौर के जनप्रिय सांसद शंकर लालवानी ने राजवाड़ा पर गुरु देव की मंगल आगवानी कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जय जय गुरुदेव के जयकारों से गूंजा शहर सकल दिगंबर जैन समाज धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में आयोजित निर्यापक मुनिपुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज संसघ का मंगल प्रवेश शनिवार को इंदौर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। हाथी, घोड़े, बग्गी, ढोल-नगाड़े, बैंडबाजे और भक्ति के जयकारों के साथ निकली भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा में पूरा शहर धर्ममय हो गया। दद्दू ने कहा कि आकर्षण का केंद्र रहे पारंपरिक दल शोभायात्रा में उज्जैन से आए भस्म रमैया ग्रुप के डमरू वादक दल, झांझ मंजरी वादक दल, पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे युवक-युवतियों के नृत्य दल और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भक्तों का मन मोह लिया। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष सपना मनीष गोधा, नवीन आनंद गोधा हर्ष जैन ने कहा कि शोभायात्रा मार्ग पर विभिन्न संगठनों के मंच से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का अभिनंदन किया।

बड़ा गणपति से दलाल बाग तक उमड़ा जनसैलाब
यह पावन शोभायात्रा बड़ा गणपति से प्रारंभ हुई। मोदी जी की नसिया में मुनिश्री ससंघ ने भगवान के दर्शन किए इसके बाद यात्रा राजवाड़ा, जवाहर मार्ग, राज मोहल्ला, खालसा स्टेडियम होते हुए एयरपोर्ट रोड से प्रवेश कर दलाल बाग में संपन्न हुई। रोड के दोनों ओर बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक हजारों की संख्या में गुरु भक्त हाथों में ध्वज-पताका लेकर खड़े रहे। जयकारों से पूरा आकाश गूंजायमान हो उठा।

राजवाड़ा पर सांसद ने किए दर्शन
राजवाड़ा पहुंचने पर गुरुदेव मंच पर विराजमान हुए और सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी जी केबीनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, आकाश विजयवर्गीय, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी विशेष रूप से पधारे। उन्होंने गुरुदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद जी का स्वागत फेडरेशन के मंच पर अमित कासलीवाल, अक्षय कासलीवाल, प्रदीप चौधरी, संजय पापड़ीवाल, मनीष जैन, डीके जैन रिटायर्ड डीएसपी राजेश जैन दद्दू सहित समाजजनों ने किया।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के मंच पर पर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। राकेश गोहिल एवं मयंक जैन ने कहा कि यह चातुर्मास 2026 ऐतिहासिक होगा । छत्रपति नगर समाज के अध्यक्ष भुपेंद्र जैन,कमल जैन, विपुल बाझलं, राकेश नायक ने कहा कि गुरुदेव का यह चातुर्मास इंदौर के लिए सौभाग्य की बात है। गुरु देव की मंगल देशना प्रवचनों से अहिंसा, संयम, नैतिकता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलेगी। आज की धर्म सभा में गुरुदेव के पाद प्रक्षालन का परम सो भाग्य परवार सभा के अध्यक्ष राकेश, दिनेश, अखिलेश चेतक परिवार ने सोभाग्य प्राप्त किया। सभा का संचालन ब्रह्मचारी प्रदीप पीयूष ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound