बैरवा समाज एकता संगठन द्वारा निःशुल्क ट्यूशन एवं कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

रतलाम । बैरवा समाज एकता संगठन, रतलाम द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जाने वाले ” निःशुल्क ट्यूशन एवं कोचिंग सेंटर – विरियाखेडी केन्द्र क्रमांक – 5″ का शुभारंभ संगठन द्वारा आयोजित उद्घघाटन समारोह में आमंत्रित मुख्य अतिथि श्री श्री मान प्रहलाद पटेल जी(महापौर),नगर निगम रतलाम तथा श्री राजेश मेहरा, महिला एवं बाल विकास(संयुक्त संचालक), इन्दौर के कर कमलों से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम उन छात्रों को श्रद्धांजलि देकर किया जिन्होंने नीट पेपर लीक के बाद अपनी जान गंवाई। तत्पश्चात मां सरस्वती वन्दना के बाद संत श्री 1008 शिरोमणि बालीनाथ जी महाराज तथा विश्वरत्न डां भीमराव अम्बेडकर जी साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि श्री प्रहलाद पटेल जी द्वारा बैरवा समाज के सहयोग से संचालित आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क ट्यूशन एवं कोचिंग क्लासेस के लिए समाज की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि श्री राजेश मेहरा ने ट्यूशन एवं कोचिंग क्लासेस में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए समय समय पर हर प्रकार का सहयोग बनाये रखने का आश्वासन दिया व जीवन में शिक्षा के महत्व को प्रतिपादित किया।
उद्बबोधन पश्चात संगठन के जिलाध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र मरमट जी द्वारा दिनांक 01/08/2026 से केंद्र पर नियमित क्लासेस प्रारंभ करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एल्डर मेन श्री नारायण जी सांकला, वार्ड पार्षद श्रीमती अनीता वसावा, वार्ड क्रमांक 10 तथा श्रीमती कविता महावर वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक 2 , मौजूद रहे। इस कार्यक्रम मै बैरवा समाज एकता संगठन के पदाधिकारीगण व समाज के वरिष्टजन व युवा साथी,,क्षेत्र विद्यार्थी,,मात्र शक्तियों व अभिभावक गण आदि मौजूद रहे! कार्यक्रम में उपस्थित श्री प्रेम एन वासन द्वारा विद्यार्थियों हेतु 5100/- की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की तथा वार्ड पार्षद श्रीमती कविता महावर वार्ड क्रमांक 2 के द्वारा 1100/- ₹ नकद सहयोग राशि प्रदान की।
स्वागत भाषण श्री शिवनारायण जी बडगोत्या तथा आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा श्री ईश्वर लाल लोदवाल डी के द्वारा की गई।
कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव श्री मनोहरलाल लाल मरमट द्वारा किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र मरमट द्वारा नांक 01/08/2026 से सेंटर पर नियमित क्लासेस शुरू करने की घोषणा की ।
समारोह विद्यार्थियों एवं पालकों सहित उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन एवं आभार प्रदर्शन श्री। के द्वारा तथा संचालन संगठन के सचिव श्री मनोहरलाल मरमट द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound