
रतलाम 27 जुलाई। रतलाम के गुलाब चक्कर पर जिला प्रशासन के सहयोग से सांस्कृतिक आयोजन और म्यूजिकल आर्केस्टा के द्वारा प्रतिभा को विभिन्न संस्थाओ द्वारा निखारा जाता आ रहा है। उसी कड़ी मे इस संस्कृति स्थल पर पहली बार श्री हरी कीर्तन का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन मे इस्कॉन मंदिर के राजमणि दास जी कार्यकम को प्रस्तुत करने हेतु संयोजन करेंगे इनके साथ पूरी टीम सम्मलित होंगी और इसका संचालन नित्येन्द्र आचार्य द्वारा किया जावेगा। श्री आचार्य ने रतलाम की समस्त धर्म प्रेमी जनता से दिनाक 28 जुलाई मंगलवार को सांयकाल 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक इस चलने वाले हरी कीर्तन मे भाग लेने अपील की है।