जेएसजी सेंट्रल द्वारा गोशाला में गौ-सेवा एवं गायों को आहार वितरण

जावरा (अभय सुराणा) । जेएसजी सेंट्रल द्वारा जीव आहार योजना के अंतर्गत जीवदया सोसायटी खाचरोद रोड पर कुमारी अधिरा सँघवी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आंनदिलालजी अरुणजी सँघवी परिवार के सौजन्य से गोशाला में गौ-सेवा का पुण्य कार्य किया गया। संस्था के सदस्यों ने गोमाता को हरा चारा एवम पौष्टिक आहार प्रेमपूर्वक खिलाया।
इस अवसर पर जेएसजी सेंट्रल के अध्य्क्ष संजय सुराणा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को केवल पशु नहीं, बल्कि ‘गोमाता’ का दर्जा दिया गया है। हमारी पुरानी मान्यता है कि 33 कोटि देवता गौमाता में निवास करते हैं और गौ-सेवा से समस्त देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। गाय का दूध अमृत तुल्य है और इसका गोबर-गौमूत्र भी आयुर्वेद में औषधि माना गया है। शास्त्रों में भी कहा गया है – ‘गावो विश्वस्य मातरः’ अर्थात गाय सम्पूर्ण विश्व की माता है। जेएसजी सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष एवम लाभार्थी अरुण सँघवी ने बताया कि जीवों के प्रति संवेदना ही मानवता की सबसे बड़ी पहचान है। मूक पशुओं की सेवा सच्ची ईश्वर भक्ति है। आज के इस समय में बेजुबान गायों को समय पर चारा-पानी मिलना कठिन हो जाता है। ऐसे में समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है कि वे गौ-सेवा के लिए आगे आएं।कार्यक्रम में संस्था के सदस्य नरेश मारवाड़ी का जन्मदीन भी गोशाला में मनाया गया एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सदस्यों ने गायों को दुलारते हुए चारा खिलाया और गोशाला की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। लाभार्थी परिवार का बहुमान किया गया
जेएसजी सेंट्रल ने नगरवासियों से भी अपील की कि वे अपने जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे शुभ अवसरों पर गोशाला आकर गौ-सेवा अवश्य करें। क्योंकि जो जीवों पर दया करता है, ईश्वर उस पर दया करता है इस अवसर पर ललित जैन,,सुरेंद्र कोलन,महावीर डाँगी,विनोद लुनिया,अनिल श्रीश्रीमाल,सौरभ मेहता,संगीता सँघवी,विनीता मारवाड़ीअनीता कोलन, आदि सदस्य उपस्थित थे उक्त जानकारी सचिव अमित चत्तर ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound