शहीदों की याद में कारगिल विजय दिवस एव पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर अब्दुल कलाम का स्मृति दिवस मनाया गया

रतलाम । आज ग्राम मोरवानी में शहीदों की याद में कारगिल विजय दिवस एवम पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर अब्दुल कलाम का स्मृति दिवस पर वरिष्ठ शिक्षिका श्री मति अनिता वर्मा का नीम का पौधा, श्रीफलगुलाब के फूलो का गुलदास्ता भेंट कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान किया गया तथा नीम का पौधा रोपण किया गया।
आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति, महाराणा पूजा जनकल्याण संगठन, मध्य प्रदेश अजाक्स ,वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था, के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया गया। सर्वप्रथम वीर महापुरुष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बिरसा मुंडा मां सरस्वती के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। सभी अतिथियों ने डॉक्टर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम एवं कारगिल शहीद दिवस पर प्रकाश डाला गया तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों को कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ऐसे महान क्रांतिवीरों को उन्हें हमेशा याद किया जाएगा ।
डॉ अब्दुल कलाम एक महान मिसाइल मैन थे जिन्होंने भारत रत्न पदविभूषण सम्मान नवाजा गयाऔर देश की रक्षा के लिए मिसाइल मां बन ऐसे महान विभूति, विभूतियों को हम याद करते रहेंगे उनका कहना था सपने सोते हुए नहीं जागते हुए देखना चाहिएओर उन्हें साकार करना चहिए। इस अवसर पर सीमा बैंजामिन सुपरवाइजर , विनोद गहलोत,रेखा सेन,गोपाल केरावत,श्री मति हेमलता, सुगना सिंगाड, कृष्णा गरवाल, राधाबाई, प्रकाश सिंगाड, श्रीमति राजू गांधी, अंजना राठौड़,पूजा हाड़ा, समाजसेवी सूरतलाल डामर आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound